गोपनीयता और कुकी (Cookie) संबंधी वक्तव्य
DSM वेबसाइट पर आपकी गोपनीयता के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। कृपया इस गोपनीयता और कुकी संबंधी वक्तव्य (Privacy & Cookie Statement) को सावधानी से पढ़ें ताकि आप यह समझ सकें कि हम आपके निजी डेटा को कैसे संगृहीत और प्रयुक्त करते हैं। इस वक्तव्य को डाउनलोड करने के लिए यहाँ (PDF, 189.43KB) क्लिक करें।
सामान्य
यह गोपनीयता और कुकी वक्तव्य उन सभी निजी सूचनाओं पर लागू होता है जो DSM एंटिटी (स्वतंत्र अस्तित्व रखने वाली सत्ता) द्वारा संगृहीत और प्रयुक्त की जाती है जो कि वेबसाइट के प्रासंगिक भाग के लिए उत्तरदायी है। उत्तरदायी DSM एंटिटी के बारे में विवरण पृष्ठ के बाएँ नेविगेशन मेनू पर “विधिक सूचना” ("Legal Information") बटन के जरिए प्राप्त किए जा सकते हैं। वेबसाइट के प्रासंगिक भाग के लिए उत्तरदायी वेबसाइट का उल्लेख इसके बाद “DSM” के रूप में किया गया है।
DSM आपकी गोपनीयता का आदर करती है और निजी डेटा के संसाधन (Processing of Personal Data) के बारे में डच अधिनियम (Dutch Act) के प्रावधानों का अनुपालन करती है।
कुकीज़
हम आपके कंप्यूटर पर तथाकथित “कुकीज़” (“cookies”) को केवल उसी स्थिति में संगृहीत करेंगे जब आपने हमारी वेबसाइट को विजिट करने के दौरान उपयुक्त बटन को क्लिक करके अपनी सहमति दी हो। कुकीज़ ऐसी छोटी पाठ्य फाइलें होती हैं जिन्हें वेबसाइट आपके कंप्यूटर पर स्थानीय स्तर पर संगृहीत करती है। कुकीज़ हमें आपके कंप्यूटर को उस समय पहचानने में मदद देती है जब आप अगली बार हमें विजिट करते हैं। ऐसा करने से, DSM अपनी वेबसाइट को प्रयोक्ताओं के लिए अधिक मैत्रीपूर्ण बनाने और वेबसाइट को आपकी आवश्यकताओं के अनुसार समायोजित करने में सक्षम हो जाता है। अधिकतर इंटरनेट ब्राउज़र्स इन कुकीज़ को स्वतः स्वीकार करने के लिए सेट किए गए हैं।
किसी कुकी के परिणाम स्वरूप हम जिस प्रकार की सूचनाएँ संगृहीत करते हैं वह विशेष रूप से आपके कंप्यूटर से संबंधित होती हैं और उसमें इंटरनेट प्रोटोकॉल [Internet Protocol (IP)] पता, आपके द्वारा हमारी वेबसाइट को एक्सेस किए जाने की तिथि एवं समय और आप हमारी वेबसाइट के जिन हिस्सों को विजिट करते हैं, वे हिस्से शामिल हो सकते हैं। हम छोड़ी गई निजी सूचनाओं को इसलिए संगृहीत करते हैं, ताकि सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए अपनी वेबसाइट के प्रयोग और उपयोगिता का निरीक्षण कर सकें और आपके पास अपनी कंपनी और अपने (नए) उत्पादों के बारे में ऐसी जानकारी भेज सकें जो आपकी रुचियों के अनुकूल हो।
आप अपने ब्राउज़र को इस प्रकार सेट कर सकते हैं कि किसी कुकी के प्राप्त होने की स्थिति में वह आपको सूचित करे अथवा उसे प्राप्त करना अस्वीकार कर दे। आप हमारी वेबसाइट में पुनः प्रवेश करके और सही विकल्पों का चयन करके अपनी सहमति को किसी भी समय वापस ले सकते हैं। सेटिग्स का परिवर्तन करके आप यह भी सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपका ब्राउज़र इस वेबसाइट से कुकीज़ को स्वीकार नहीं करेगा। लेकिन इस संबंध में सावधान रहें कि ऐसी स्थितियों में आप हमारी वेबसाइट की सभी संभावनाओं और विशेषताओं का उपयोग आगे नहीं कर पाएँगे।
डेटा संग्रहण, उद्देश्य और प्राप्तकर्ता
जब आप हमें निजी आँकड़े (उदाहरण के तौर पर नाम, पता, पोस्टल कोड, शहर, फोन नंबर और ई-मेल पता) उपलब्ध कराते हैं तो हम उनका संग्रहण पंजीकरण, फार्म्स भरवा कर या ई-मेल्स के जरिए उत्पादों या सेवाओं के लिए ऑर्डर के अंग के तौर पर, पूछताछ या अनुरोध अथवा ऐसी किसी अन्य स्थिति के अंतर्गत करते हैं जिसका आपने निजी सूचना उपलब्ध कराने के लिए चुनाव किया हो।
आपके डेटा को आपके और DSM के बीच हुए किसी समझौते को लागू करने के लिए संसाधित किया जाएगा ताकि सूचना और परामर्श के लिए आपके अनुरोध या अन्य वैधानिक और कानूनी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके, अनुकूलतम सेवा उपलब्ध कराई जा सके और हमारी कंपनी तथा हमारे (नए) उत्पादों के बारे में आपके पास ऐसी सूचनाएँ भेजी जा सकें जो आपकी रुचि के अनुकूल हों।
हम उपर्युक्त उद्देश्यों के लिए आपका डेटा DSM समूह की हमारी कंपनियों को भी उपलब्ध करा सकते हैं। हमारे समूह की कंपनियाँ आपके डेटा को इस गोपनीयता एवं कुकी संबंधित वक्तव्य के अनुसार ही संसाधित करेंगी। आपके निजी डेटा को आपकी पूर्व अनुमति के बिना यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (European Economic Area) के बाहर के देशों में स्थित ऐसी पार्टियों तक किसी भी स्थिति में स्थानांतरित नहीं किया जाएगा जिनके पास सुरक्षा का पर्याप्त स्तर उपलब्ध न हो। इसके अलावा, आपका निजी डेटा तृतीय पक्षों को केवल प्रत्यक्ष विपणन उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा (या उनकी ओर से उपयोग किया जाएगा)। लेकिन ऐसा आपको आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिए जाने के बाद किया जाएगा। DSM के निर्देशों के अनुसार और DSM के दायित्व के अंतर्गत DSM समूह की सभी कंपनियाँ और तृतीय पक्ष आपके निजी डेटा का उपयोग करेंगे।
बच्चे
DSM वेबसाइट सोलह (16) वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों के उपयोग के लिए निर्मित नहीं की गई हैं और हम अपनी जानकारी के अंतर्गत किसी भी ऐसे विजिटर को DSM की वेबसाइट के उपयोग की अनुमति नहीं देंगे।
लिंक किए हुए साइट्स
कृपया इस संबंध में सावधान रहें कि हमारा गोपनीयता वक्तव्य अन्य वेबसाइट्स पर लागू नहीं होता, इसके अलावा:
- यदि आप हमारी वेबसाइट पर किसी लिंक का प्रयोग करके अन्य साइट्स को एक्सेस करते हैं; अथवा
- यदि आप हमारी साइट को किसी अन्य वेबसाइट से लिंक करते हैं (तो भी सावधानी बरतें)।
आपत्ति करने / एक्सेस करने / परिशोधित करने का अधिकार
आपको प्रत्यक्ष विपणन उद्देश्यों के लिए अपने डेटा के उपयोग के बारे में किसी भी समय आपत्ति करने का अधिकार है। यदि उल्लेखित उद्देश्यों के लिए ऐसा डेटा गलत या अप्रासंगिक है तो आप डेटा को एक्सेस करने और/या परिशोधित करने और/या मिटाने के लिए किसी भी समय अनुरोध कर सकते हैं। कृपया ऐसे उद्देश्यों के लिए अपने निजी डेटा को एक्सेस करने, त्रुटि ठीक करने या उसे मिटाने के लिए info@dsm.com पर अनुरोध भेजें।
धारकता अवधि
DSM इस वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त किए गए निजी आँकड़ों को आवश्यक अवधि से अधिक समय तक कायम नहीं रखेगा बशर्ते डेटा को अपेक्षाकृत अधिक अवधि तक कायम रखने के लिए बाध्यकारी कारण अथवा अन्य कानूनी दायित्व न हों।
आपके डेटा के लिए सुरक्षा
आपके डेटा का संग्रहण और स्थानांतरण सामान्य रूप से प्रयुक्त होने वाली वर्तमान तकनीक के अंतर्गत किया जाता है।
संस्करण 110202 PS
Links & Downloads
- Privacy and cookie statement Dutch
- Privacy and cookie statement French
- Privacy and cookie statement German
- Privacy and cookie statement Portuguese
- Privacy and cookie statement Spanish
- Privacy and cookie statement simpl. Chinese
- Privacy and cookie statement US English
- Privacy and cookie statement Korean
