प्रयोक्ता संबंधी नियम और शर्तें

DSM वेबसाइट पर आपका स्वागत है। इस साइट का प्रयोग करके आप प्रयोक्ता के बारे में लागू होने वाले हमारे नियमों और शर्तों के बारे में सहमति देते हैं। हम ध्यान दिलाते हैं कि ये नियम और शर्तें समय बीतने के साथ-साथ बदली जा सकती हैं। साइट के प्रयोक्ताओं को परामर्श दिया जाता है कि वे संभावित परिवर्तनों को जानने के लिए नियमों और शर्तों को नियमित रूप से पढ़ते रहें। इन शर्तों को डाउनलोड करने के लिए, यहाँ (PDF, 194.74KB) क्लिक करें।

सामान्य

इस वेबसाइट के सामान्य हिस्से का स्वामित्व कोनिनलिज्के (Koninklijke) DSM N.V. के पास है और उसे वही प्रचालित करती है, इस संपनी को हेट ओवर्लून 1, हीर्लेन, द नीदरलैंड्स (Het Overloon 1, Heerlen, The Netherlands) में स्थापित किया गया था, info@dsm.com जिसका ट्रेड रजिस्टर नंबर 14022069, वैट (VAT) नंबर NL 005887136B02 है। इस वेबसाइट में अनेक सबसाइट्स शामिल हैं जो Koninklijke DSM N.V की विभिन्न व्यापारिक इकाइयों को समर्पित हैं। इन सबसाइट्स का प्रचालन DSM एंटिटी द्वारा किया जाता है जो इन व्यापारिक इकाइयों के लिए उत्तरदायी है। उत्तरदायी DSM एंटिटी के बारे में विवरण सबसाइट के बाएँ नेविगेशन मेनू पर स्थित “विधिक सूचना” ("Legal Information") बटन के जरिए प्राप्त किए जा सकते हैं। इस वेबसाइट्स या सबसाइट में हम Koninklijke DSM N.V. या उसकी एंटिटीज़ के लिए समय-समय पर "DSM", "समूह", "कंपनी", "हम", या "हम सब" शब्दों का प्रयोग कर सकते हैं (वेबसाइट के प्रासंगिक पार्ट के लिए उत्तरदायी DSM को इसके बाद "DSM " के रूप में संबोधित किया गया है)।

वारंटी रहितता और दावा-त्याग

DSM इस वेबसाइट पर और उसके माध्यम से सटीक सूचना उपलब्ध कराने का उचित प्रयत्न करेगा, चाहे वह डेटा की प्रकृति से संबंधित हो, अथवा संस्तुतियों, सेवाओं या अन्य (“सूचना”) के संदर्भ में; DSM इस वेबसाइट पर उपस्थित या इसके माध्यम से उपलब्ध कराई गई किसी सूचना और/या इस वेबसाइट पर वर्णित या प्रचारित किसी उत्पाद के बारे में ये सब शामिल हैं, पर दावा त्याग इन्हीं तक सीमित नहीं है, सटीकता, तात्कालिकता, पूर्णता और/या किसी उद्देश्य विशेष के लिए उसकी वाणिज्यिक उपयोगिता अथवा फिटनेस के बारे में प्रतिनिधित्व या वारंटियों के बारे में घोषित रूप से दावा-त्याग करता है, चाहे वे व्यक्त हों या अव्यक्त हों जिसमें किसी पेटेंट कॉपीराइट या तृतीय पक्ष संबंधी कॉपीराइट के उल्लंघन से संबंधित वारंटियाँ शामिल हैं, ये सब शामिल हैं।

वित्तीय सूचना

इस वेबसाइट में वित्तीय सूचना शामिल हो सकती है। ये वित्तीय सूचनाएँ केवल सामान्य उद्देश्यों के लिए हैं। इस प्रकार की वित्तीय सूचना की सटीकता में निरंतरता या त्रुटिहीनता के अभाव के परिणामस्वरूप होने वाली क्षति के लिए DSM उत्तरदायी नहीं होगा। इस वेबसाइट पर वित्तीय सूचना का प्रकाशन, जिसमें वार्षिक रिपोर्ट्स और वार्षिक लेखा शामिल हैं, पर वे इन्हीं तक सीमित नहीं हैं, किसी आधिकारिक प्रकाशन का सृजन नहीं करता है और वह बाध्यकारी नहीं है।

भविष्योन्मुख वक्तव्य

इस दस्तावेज में DSM की भावी (वित्तीय) कार्योत्पादकता और स्थिति के बारे में भविष्योन्मुख वक्तव्य शामिल हो सकते हैं। इस तरह के वक्तव्य DSM की वर्तमान अपेक्षाओं, अनुमानों और और प्रोजेक्शंस और कंपनी को उपलब्ध सामान्य सूचनाओं पर निर्भर होंगे। DSM इस संबंध में आगाह करता है कि इस तरह के अनुमानों से कुछ जोखिम और अनिश्चितताएँ संबद्ध हो सकती हैं जिनके बारे में भविष्यवाणी करना कठिन हो सकता है और इसलिए यह समझना चाहिए कि कई कारक कंपनी की वास्तविक कार्योत्पादकता और स्थिति एवं इन वक्तव्यों के बीच भिन्नता ला सकते हैं। DSM पर इस दस्तावेज में निहित वक्तव्य को अद्यतिद करने का कोई दायित्व नहीं है, बशर्ते ऐसा कानून द्वारा अपेक्षित न हो।

दायित्व

DSM आपके द्वारा इस वेब साइट को एक्सेस किए जाने या एक्सेस किए जाने में अक्षमता या आपके द्वारा इस वेबसाइट पर या उसके माध्यम से उपलब्ध कराई गई किसी सूचना पर भरोसे के कारण, जिसमें वे वाइरस भी शामिल हैं, जो आपके कंप्यूटर उपकरण सॉफ्टवेयर या डेटा को प्रभावित कर सकते हैं, पर यह वक्तव्य उन्हीं तक सीमित नहीं है, होने वाली किसी क्षति या चोट के लिए जिम्मेदार नहीं होगा, बशर्ते ऐसी क्षति DSM द्वारा जानबूझकर किए गए किसी दुराचरण या असावधानी का परिणाम न हो। इसके अलावा DSM संचार के इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक संचार उपलब्ध कराए जाने में देरी या असफलता, तृतीय पक्ष द्वारा इलेक्ट्रॉनिक संचार में अंतर्रोधन या उसमें हेरफेर या इलेक्ट्रॉनिक संचार के लिए प्रयुक्त कंप्यूटर कार्यक्रम और विषाणुओं का प्रसार शामिल है, पर वह इन्हीं तक सीमित नहीं – के कारण होने वाली क्षति के लिए जिम्मेदारी नहीं होगा।

उत्पाद और सेवाएँ

DSM द्वारा या उसकी ओर से इस वेबसाइट पर उसके माध्यम से उत्पादों और सेवाओं के बारे में उपलब्ध कराई गई सभी सूचनाएँ, चाहे वे डेटा के रूप में हों अथवा संस्तुतियों या किसी अन्य रूप में, विश्वास योग्य मानी जाती हैं, लेकिन DSM ऐसे उत्पादों या सूचना सेवाओं के उपयोग, संसाधन, या प्रयोग, या उनके किसी भी परिणाम के बारे में कोई दायित्व स्वीकार नहीं करता। DSM एंटिटीज़ द्वारा बेचे गए सभी उत्पाद और सेवाएँ DSM द्वारा निर्धारित मानक नियमों और शर्तों के अधीन हैं।

बौद्धिक संपदा

यदि किसी अन्य प्रकार से उल्लेख न किया गया हो तो इस वेबसाइट से संबंधित सभी बौद्धिक संपदा अधिकार और इस वेब साइट पर या उसके माध्यम से उपलब्ध कराई गई सभी सूचनाएँ (चाहे वे पाठ्य रूप में हों, या आकृतियों और अन्य सामग्रियों के रूप में, जिनमें ट्रेडमार्क्स भी शामिल हैं), का स्वामित्व DSM के पास है और या उनका लाइसेंस उसी को दिया गया है।
DSM आपको इस वेबसाइट की सामग्री को केवल अपने व्यक्तिगत उपयोग के या गैरवाणिज्यिक और सूचना संबंधी उद्देश्यों के लिए प्रदर्शित, संगृहीत और पुनर्उत्पादित करने की अनुमति निम्नलिखित शर्तों के अंतर्गत देता है: इस वेबसाइट का कोई भी भाग वाणिज्यिक लाभ या राजनीतिक उद्देश्यों के लिए प्रदर्शित और वितरित या विक्रय नहीं किया जा सकता है, इस वेबसाइट का कोई भी भाग किसी भी ढंग से संशोधित नहीं किया जाएगा और इसकी प्रत्येक प्रति या भाग पर कॉपीराइट नोटिस (“© 2011 Koninklijke DSM N.V.") और प्रतिलिपित किए जाने की तिथि प्रदर्शित होनी चाहिए। इस वेबसाइट में निहित बौद्धिक संपदा या इस वेबसाइट या उसके माध्यम से उपलब्ध कराई गई सभी सूचनाओं के किसी अन्य प्रकार के उपयोग के लिए DSM की लिखित अनुमति अपेक्षित है तथा उसकी विषय-वस्तु का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग कठोरता से वर्जित है।

प्रयोक्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना और/या सामग्रियाँ

DSM इस प्रकार के संचारों के माध्यम से आपके द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना और/या सामग्रियों (" Materials") के प्रयोग या उन्हें प्रतिलिपित करने के लिए स्वतंत्र होगा जिनमें किसी या सभी उद्देश्यों के लिए प्रकट किए गए विचार, आविष्कार, अवधारणाएँ, तकनीकें, सॉफ्टवेयर या जानकारियाँ शामिल हैं। इस प्रकार के उद्देश्यों में तृतीय पक्षों के समक्ष सूचनाओं का प्रकटीकरण और/या माल या सेवाओं को विकसित उत्पादित और/या विपणित किया जाना शामिल है। इस प्रकार की सामग्रियों के बारे में DSM पर किसी भी प्रकार का गोपनीयता दायित्व बाध्यकारी नहीं होगा। इसके द्वारा आप DSM को सामग्रियों के इस प्रकार के उपयोग या दोहन जो तृतीय पक्ष के (बौद्धिक संपदा संबंधी) अधिकारों का उल्लंघन करता हो, किसी अन्य प्रकार से तृतीय पक्ष के बारे में गैर-कानूनी हो, के परिणामस्वरूप DSM द्वारा भोगी, उठाई और सही जाने वाली क्षति के लिए DSM को सभी कार्रवाइयों, दावों और दायित्वों के प्रति या उनके संबंध में क्षतिपूर्ति की गारंटी देते हैं और उसे नुकसान न पहुँचाने वाला ठहराते हैं।

गोपनीयता और कुकी नीति

हमारी गोपनीयता और कुकी नीति को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

लिंक्ड साइट्स

यह वेबसाइट अन्य बाहरी वेबसाइट्स से या उनके लिए लिंक उपलब्ध करा सकती है। DSM इस प्रकार की अन्य वेबसाइट्स की अंतर्वस्तु के बारे में किसी भी दावे के प्रति दायित्व का परित्याग करता है। कृपया इस संबंध में सावधान रहें कि हमारा गोपनीयता और कुकी वक्तव्य इस प्रकार की अन्य वेबसाइट्स के डेटा के संग्रहण और संसाधन के बारे में लागू नहीं होता। DSM इस प्रकार की वेबसाइट्स में एक्सेस करने, या उन्हें एक्सेस या प्रयुक्त करने में असफल होने, और उन पर उपलब्ध कराई गई अन्य सूचना के कारण होने वाली किसी क्षति के लिए जिम्मेदार नहीं होगा, न ही वह आपके द्वारा इस प्रकार की अन्य वेबसाइट्स की सूचना के प्रयोग या उन पर भरोसा के कारण होने वाली क्षति के लिए जिम्मेदार होगा। इस प्रकार की अन्य साइट्स के लिए लिंक्स केवल इस साइट के प्रयोक्ताओं की सहूलियत के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

लागू किए जाने योग्य कानून, न्यायाधिकार क्षेत्र

इस वेबसाइट को पूरे विश्व के विभिन्न देशों से एक्सेस किया जा सकता है। चूँकि इन सभी देशों में ऐसे कानून हैं जो नीदरलैंड्स के कानूनों से भिन्न हो सकते हैं, अतः इस वेबसाइट का प्रयोग करके आप यह सहमति प्रदान करते हैं कि इस वेबसाइट के प्रयोग और उसकी अंतर्वस्तु के बारे में उपलब्ध कराई गई सूचना के कारण जन्म लेने वाले या उनसे संबंधित मामलों के बारे में नीदरलैंड्स के कानून लागू होंगे। आप ऐसे मामलों के संबंध में नीदरलैंड्स की अदालतों के पूर्ण न्यायाधिकार को स्वीकार करने के बारे में भी सहमति प्रदान करते हैं।

विच्छेदनीयता

यदि वेबसाइट के प्रयोक्ता संबंधी नियमों और शर्तें आंशिक रूप से अमान्य हैं या हो जाती हैं, तो संबंधित पक्षों के लिए उसका बचा हुआ हिस्सा बाध्यकारी बना रहेगा। संबंधित पक्ष इन प्रयोक्ता संबंधी नियमों और शर्तों की अंतर्वस्तु और आशय को ध्यान में रख कर इस अमान्य अंशों को यथासंभव उन प्रावधानों से विस्थापित करेंगे जो वैध तथा कानूनी रूप से प्रभावी हों और इस अमान्य हिस्से से सबंधित हों।

कॉपीराइट

समस्त विषय-वस्तु © Koninklijke DSM N.V. 2011
संस्करण 110202 PS

Links & Downloads

 

Close

You have requested the following file:


Choose an option: